CTET 2024 Admit Card Download link Direct: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। 10 दिसंबर 2024 की जानकारी के अनुसार, सीटीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक दो दिन पहले, यानी 12 दिसंबर 2024 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CTET Admit card 2024 Download Process step by step के बारे में आगे की आर्टिकल्स में बताया गया है।
सीटीईटी परीक्षा तिथि और समय
इस वर्ष सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को होगा। यदि किसी शहर में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा में दो पेपर होंगे:
पेपर का नाम | परीक्षा का समय | शिफ्ट |
---|---|---|
पेपर II | सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक | पहली शिफ्ट |
पेपर I | दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक | दूसरी शिफ्ट |
वे अभ्यर्थी जो कक्षा I से V और VI से VIII के शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, उन्हें दोनों पेपर (पेपर I और II) में शामिल होना होगा परीक्षा का प्रश्नपत्र द्विभाषी होगा (हिंदी और अंग्रेजी)।
Also read – सरकारी परीक्षा पहली बार में कैसे पास करें? जानिए आसान टिप्स और सफलता की गारंटी!
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?: how to download ctet admit card 2024
उम्मीदवार अपना CTET Admit card 2024 Download Process step by step इन चरणों के मदद से कर पाएंगे –
चरण 1: सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए CTET 2024 Admit Card Download link Direct पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4: जानकारी को सत्यापित करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
चरण 5: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और सुरक्षित रखें।
एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारी
CTET Admit card 2024 Download Process step by step के बाद आपको ये सब उसपे देखने को मिलेंगे –
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता और माता का नाम
- श्रेणी
- रोल नंबर
- टिकट नंबर
- अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर
- जन्म तिथि
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- प्रवेश का अंतिम समय
परीक्षा केंद्र और पहचान पत्र
एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण से अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र का पता चलेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट) साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड
परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ही सीटीईटी प्री-एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जा चुकी है। इसे 3 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। प्री-एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देता है। इसे भी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया गया था।
सीटीईटी परीक्षा की तैयारी के टिप्स: CTET 2024 Admit card Important Instructions
- सिलेबस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें:
सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स की सूची बनाएं। - मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें:
परीक्षा पैटर्न को समझने और समय प्रबंधन में सुधार के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। - समय प्रबंधन पर ध्यान दें:
सभी सेक्शन को पर्याप्त समय दें और कठिन टॉपिक्स पर ज्यादा समय खर्च करें। - जरूरी दस्तावेज साथ रखें:
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ले जाना न भूलें।
सीटीईटी 2024: अभ्यर्थियों के लिए जरूरी जानकारी: CTET 2024 Admit card Important Instructions
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 12 दिसंबर 2024 (अनुमानित)।
- परीक्षा तिथि: 14 दिसंबर 2024।
- परीक्षा का समय: दो शिफ्टों में।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक: ctet.nic.in।
- CTET 2024 Admit Card Download link Direct
CTET 2024 Admit Card Download link Direct (FAQs)
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 कब जारी होगा?
सीटीईटी एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2024 को परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी परीक्षा की तिथि क्या है?
सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर 2024 (शनिवार) को आयोजित होगी। यदि किसी शहर में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को भी हो सकती है।
Also read – UPSC Mains Result 2024 जारी, इस आसान तरीके से चेक करें अपना स्कोरकार्ड