NIT Jamshedpur Project Associate recruitment 2025: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने 10 जनवरी 2025 को एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें “प्रोजेक्ट एसोसिएट- I” और “प्रोजेक्ट एसोसिएट-II” के पदों पर भर्ती के लिए आधिकरिक रूप से आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के अंतर्गत SERB-DST प्रायोजित परियोजना के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बारे में इस आर्टिकल्स में विस्तार से बताया गया है। आवेदन करने से पहले इच्छुक उम्मीदवार एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया को जरूर पढ़े।
NIT Jamshedpur Project Associate recruitment प्रोजेक्ट और पद का विवरण
NIT Jamshedpur recruitment for engineering graduates के लिए प्रोजेक्ट का नाम “थर्मल शॉक एनालिसिस ऑफ पॉरस फंक्शनली ग्रेडेड प्री-ट्विस्टेड रोटेटिंग ब्लेड” है। जिसका पूरा विवरण इस टेबल में दिया गया है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
पद का नाम | प्रोजेक्ट एसोसिएट-I/II |
पदों की संख्या | 1 |
अवधि | 16 महीने या प्रोजेक्ट की समाप्ति तक (जो भी पहले हो) |
फंडिंग एजेंसी | साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (SERB), DST |
इंटरव्यू की तारीख | 23 जनवरी 2025, दोपहर 12:00 बजे |
स्थान | मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जमशेदपुर |
इसे भी पढ़ें– AIIMS Recruitment Notification 2025: AIIMS ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, जल्द देखें डिटेल्स
NIT Jamshedpur SERB-DST sponsored project jobs आवश्यक योग्यताएं
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के लिए आवश्यक योग्यता
योग्यता | विवरण |
---|---|
डिग्री | एयरोस्पेस, मैकेनिकल, मेटालर्जिकल, प्रोडक्शन, मैनेजमेंट आदि इंजीनियरिंग में बैचलर्स और मास्टर्स डिग्री |
न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता | न्यूनतम CGPA 6.5/10 या 60% |
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के लिए आवश्यक योग्यता
योग्यता | विवरण |
---|---|
डिग्री | एयरोस्पेस, मैकेनिकल, मेटालर्जिकल, प्रोडक्शन, मैनेजमेंट आदि इंजीनियरिंग में बैचलर्स और मास्टर्स डिग्री |
न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता | न्यूनतम CGPA 6.5/10 या 60% |
अनुभव | R&D में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव |
निर्धारित आयु सीमा
पद का नाम | आयु सीमा | विशेष छूट |
---|---|---|
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I | अधिकतम 45 वर्ष | आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार |
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II | अधिकतम 50 वर्ष | आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार |
Research jobs in mechanical engineering India 2025 वेतनमान
पद का नाम | वेतन (GATE योग्यता के साथ) | वेतन (बिना GATE योग्यता के) |
---|---|---|
प्रोजेक्ट एसोसिएट-I | ₹37,000/माह + 18% HRA | ₹30,000/माह + 18% HRA |
प्रोजेक्ट एसोसिएट-II | ₹42,000/माह + 18% HRA | ₹33,000/माह + 18% HRA |
NIT Jamshedpur Project Associate recruitment आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ (आधार कार्ड, डिग्री प्रमाण पत्र आदि) की एक पीडीएफ फाइल में आवश्यक डाक्यूमेंट्स को संलग्न कर ले।
- आवेदन फॉर्म और CV ईमेल के माध्यम से भेजें।
- ईमेल का विषय इस प्रकार रखें:
- प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के लिए:
“Application for Project Associate-I under SERB-DST sponsored project (CRG/2022/000918)”। - प्रोजेक्ट एसोसिएट-II के लिए:
“Application for Project Associate-II under SERB-DST sponsored project (CRG/2022/000918)”।
- प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के लिए:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जनवरी 2025, दोपहर 12:00 बजे।
NIT Jamshedpur recruitment for engineering graduates चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
- इंटरव्यू की तारीख: 23 जनवरी 2025।
- स्थान: मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जमशेदपुर।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
NIT Job Recruitment 2025 विशेष निर्देश
- यह NIT Job Recruitment 2025 नियुक्ति अस्थायी होगी और प्रोजेक्ट की समाप्ति के साथ समाप्त हो जाएगी।
- उम्मीदवारों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट इंटरव्यू के समय प्रस्तुत करने होंगे।
- चयनित उम्मीदवार एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी प्रोग्राम में पंजीकरण करा सकते हैं।
संपर्क जानकारी
प्रोजेक्ट इन्वेस्टिगेटर:
डॉ. शशांक पांडे
सहायक प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग
एनआईटी जमशेदपुर, झारखंड – 831014।
ईमेल: [email protected]
फोन: +91-9555755980।
- NIT Jamshedpur Project Associate recruitment pdf LINK
NIT Jamshedpur Project Associate recruitment 2025-FAQs
इंटरव्यू कब और कहां होगा?
23 जनवरी 2025 को मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, एनआईटी जमशेदपुर में।
क्या यह नियुक्ति स्थायी है?
नहीं, यह प्रोजेक्ट आधारित अस्थायी नियुक्ति है।
इसे भी पढ़ें –