यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर बनाना चाहते हैं, तो Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपरेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत प्रशिक्षुओं (Apprentices) की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस लेख मे आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ पमिलेंगी, ताकि आप आवेदन की प्रक्रिया को समझ सकें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
घटना | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 19 फरवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 मार्च 2025 |
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि | घोषित होना बाकि है |
BOB Apprentice Recruitment 2025 कुल रिक्तियाँ
BOB Apprentice Recruitment Notification के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ने कुल 4000 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया के बारे में आगे की आर्टिकल्स विस्तार से बताया गया है।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 योग्यता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री।
- NATS (National Apprenticeship Training Scheme) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक।
आयु सीमा (01 फरवरी 2025 के अनुसार)
आयु सीमा | विवरण |
---|---|
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
BOB Latest Government Job Notifications 2025 चयन प्रक्रिया
इस BOB Apprentice Recruitment 2025 Notification के अनुसार उम्मीदवारों का चयन निम्न प्रक्रिया के अनुसार होगी –
- ऑनलाइन परीक्षा (Objective Type Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- स्थानीय भाषा परीक्षा (Language Proficiency Test)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)
परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
---|---|---|
सामान्य/वित्तीय जागरूकता | 25 | 25 |
गणितीय एवं तार्किक क्षमता | 25 | 25 |
कंप्यूटर ज्ञान | 25 | 25 |
सामान्य अंग्रेज़ी | 25 | 25 |
कुल | 100 | 100 |
नोट: परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगा।

BOB Apprentice Recruitment 2025 Notification कैसे करें आवेदन?
निचे दिए गए स्टेप्स की मदद से इस Latest Government Job Notifications 2025 के लिए आसानी से आवेदन कर पाएंगे
- सबसे पहले https://www.apprenticeshipindia.gov.in या https://nats.education.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएँ।
- “Current Opportunities” सेक्शन में जाकर “Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क (GST अतिरिक्त) |
PwBD उम्मीदवार | ₹400 |
SC/ST/महिला उम्मीदवार | ₹600 |
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | ₹800 |
स्टाइपेंड (वेतन)
स्थान | मासिक स्टाइपेंड |
मेट्रो/शहरी शाखाएँ | ₹15,000 |
ग्रामीण/अर्ध-शहरी शाखाएँ | ₹12,000 |
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 PDF :- Click here
BOB Apprentice Recruitment 2025 Notification Apply link :- Click here
Latest Government Job 2025 :- Click here
महत्वपूर्ण: इस अपरेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल होने से उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025-FAQs
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 है।
बैंक ऑफ बड़ौदा अपरेंटिस भर्ती 2025 में कितनी रिक्तियाँ हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 4000 अपरेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।