CISF Constable Driver Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस लेख में हम आपको भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएँगे।
CISF Constable Driver Recruitment 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 3 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक |
पदों की संख्या | 1124 |
न्यूनतम वेतन | ₹21,700 – ₹69,100 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | PET, PST, दस्तावेज़ सत्यापन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट |
CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
इच्छुक उम्मीदवार को CISF Constable Driver Vacancy 2025 में आवेदन के लिए इन मापदंडो को पूरा करना होगा।
1. आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार को मैट्रिक (10वीं कक्षा) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HMV, LMV, मोटरसाइकिल गियर के साथ) होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास कम से कम 3 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
2. निर्धारित आयु सीमा
न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|
21 वर्ष | 27 वर्ष (4 मार्च 2025 तक) |
आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। |
3. शारीरिक मापदंड (PST)
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए: न्यूनतम ऊँचाई 167 सेमी, सीना 80-85 सेमी
- एससी/एसटी के लिए: न्यूनतम ऊँचाई 160 सेमी, सीना 76-81 सेमी
4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
शारीरिक परीक्षा | मानदंड |
---|---|
800 मीटर दौड़ | 3 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी |
लंबी कूद | 11 फीट (3 मौके) |
ऊँची कूद | 3 फीट 6 इंच (3 मौके) |
CISF Constable Driver Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया
CISF Vacancy 2025 Notification के अनुसार चयन निम्न चरणों के माध्यम से होगा।
1. फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
CISF भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण फिजिकल टेस्ट है। इसमें ऊँचाई, वजन और छाती की माप के साथ दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद की परीक्षा होगी।
2. दस्तावेज़ सत्यापन और ट्रेड टेस्ट
PET/PST में पास होने वाले उम्मीदवारों के आवश्यक प्रमाण पत्रों की जाँच की जाएगी। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट और वाहन मैकेनिक जानकारी की परीक्षा होगी।
3. लिखित परीक्षा (OMR/CBT)
परीक्षा विवरण | जानकारी |
---|---|
प्रश्नों की संख्या | 100 |
कुल अंक | 100 |
समय सीमा | 120 मिनट |
विषयवार अंक | |
सामान्य ज्ञान | 20 अंक |
गणित | 20 अंक |
तार्किक योग्यता | 20 अंक |
हिंदी/अंग्रेज़ी | 20 अंक |
वाहन से संबंधित तकनीकी ज्ञान | 20 अंक |
4. मेडिकल टेस्ट (DME/RME)
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा जिसमें उनके स्वास्थ्य की पूरी जाँच की जाएगी।
CISF Constable Driver Recruitment 2025 कैसे करें आवेदन?
निचे दिए गए चरणों के मदद से आप CISF की Latest government job notifications 2025 के लिए आसानी से आवेदन कर पाएंगे –
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cisfrectt.cisf.gov.in
- “CISF कांस्टेबल भर्ती 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- प्रमाण पत्र अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)।
- आवेदन शुल्क (₹100) का भुगतान करें। (SC/ST/ESM उम्मीदवारों को छूट मिलेगी)
- फाइनल सबमिट करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
महत्वपूर्ण टिप्स
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरें।
- सभी प्रमाण पत्र सही और अद्यतन होने चाहिए।
- शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहें।
- परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर पढ़ाई करें।
CISF Constable Driver Recruitment 2025 Official Notification :- Click here
CISF Constable Driver Vacancy 2025 Apply Link :- Click here
Latest government jobs 2025 :- Click here
CISF Constable Driver Recruitment 2025-FAQs
इस भर्ती में कुल कितने पद उपलब्ध हैं?
CISF कांस्टेबल/ड्राइवर और कांस्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के लिए कुल 1124 पद उपलब्ध हैं।
CISF कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
CISF कांस्टेबल ड्राइवर के लिए आयु सीमा क्या है?
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष (4 मार्च 2025 तक)
- आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।