रेल कौशल विकास योजना (Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 – RKVY) भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देना है। यह योजना मुफ्त स्किल ट्रेनिंग के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान करती है, जिससे युवाओं को भविष्य में रोजगार पाने में मदद मिलती है।
इस योजना का जून बैच 2025 के लिए आवेदन शुरू हो चुका है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जून से 20 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
विवरण | तारीख |
---|---|
आवेदन शुरू | 7 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 20 जून 2025 |
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 के लाभ
- 100% मुफ्त प्रशिक्षण (तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स में)
- कोर्स अवधि सिर्फ 18 दिन
- प्रमाण पत्र परीक्षा पास करने के बाद
- रोजगार की अधिक संभावनाएं
- ऑफलाइन ट्रेनिंग देशभर के रेलवे प्रशिक्षण केंद्रों में
पात्रता मानदंड (Eligibility)
- नागरिकता: भारत का निवासी
- योग्यता: न्यूनतम दसवीं कक्षा उत्तीर्ण
- आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष
- स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से फिट
- हाजिरी: न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य
- परीक्षा: 55% लिखित व 60% प्रैक्टिकल में आवश्यक
उपलब्ध ट्रेड्स (Trades)
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 के तहत जून बैच में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों की ट्रेनिंग दी जाएगी:
- बेसिक्स ऑफ आईटी
- कंप्यूटर बेसिक्स
- इलेक्ट्रिकल
- वेल्डिंग
- कारपेंटर
- एसी मैकेनिक
- रेफ्रिजरेशन एंड एसी
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
- फिटर
- मशीनीस्ट
- कंक्रीटिंग
- ट्रैक लेइंग
- एस एंड टी इन इंडियन रेलवे
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
- टेक्नीशियन मैक्टरोनिक्स
- बार बेंडिंग
- सीएनएसएस आदि।
चयन प्रक्रिया
- चयन दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
- मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए संबंधित रेलवे केंद्रों में बुलाया जाएगा।
- ट्रेनिंग के बाद लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज | विवरण |
---|---|
आधार कार्ड | वैध फोटो पहचान पत्र |
दसवीं की मार्कशीट | अनिवार्य |
₹10 का शपथ पत्र | गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर |
बैंक पासबुक की प्रति | स्वयं के नाम से |
मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र | MBBS डॉक्टर से जारी |
मोबाइल नंबर | चालू होना चाहिए |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
रेल कौशल विकास योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार है:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: railkvy.indianrailways.gov.in
- “Don’t Have Account? Sign Up” पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- “June Batch 2025 Online Form” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी ध्यान से भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।
जरूरी सूचना
- आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2025 है।
- देरी करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- ट्रेनिंग ऑफलाइन मोड में होगी।
क़्विक लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 | यहाँ क्लिक करें |
Official Portal | यहाँ क्लिक करें |
Latest Government Job Vacancy 2025 | यहाँ क्लिक करें |
Best Freelancing Books | यहाँ क्लिक करें |
Rail Kaushal Vikas Yojana 2025-FAQs
ट्रेनिंग कितने दिनों की होती है?
ट्रेनिंग कुल 18 दिनों की होती है।
क्या सर्टिफिकेट सभी को मिलेगा?
नहीं, सर्टिफिकेट केवल उन्हीं को मिलेगा जो लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा पास करेंगे।
क्या योजना में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?
हां, महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं।
- Note– अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ताजा अपडेट्स के लिए हमारे WhatsApp या Telegram ग्रुप से जुड़ना न भूलें!