OSSC CGL Prelims Admit Card 2024

OSSC CGL Prelims Admit Card 2024 एडमिट कार्ड जारी: ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OSSC CGL Prelims Admit Card 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने 14 अक्टूबर 2024 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा (CGLRE) के प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिसियली जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं, वे अपना एडमिट कार्ड OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Odisha CGL Admit Card 2024 Overview

विषयविवरण
परीक्षाOSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा 2024
एडमिट कार्ड जारी15 अक्टूबर 2024
परीक्षा तिथि20 अक्टूबर 2024
कुल प्रश्न150 प्रश्न
परीक्षा अवधि150 मिनट
निगेटिव मार्किंग0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
रिक्तियां586 पद
आधिकारिक वेबसाइटossc.gov.in

OSSC CGL Prelims Admit Card 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

OSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा के Odisha CGL Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना होगा:

चरण 1: सबसे पहले ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर आपको “CGL प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड” का लिंक देखने को मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

चरण 3: वहां पर लॉगिन क्रेडेंशियल अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

चरण 4: लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

OSSC CGL 2024 Admit Card Download

    OSSC CGL Exam Date 2024: प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

    OSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा ऑफिसियल अनाउंसमेंट के आधार पर 20 अक्टूबर 2024 को पुरे राज्य भर के विभिन्न जिलों में ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी और यह ऑफलाइन मोड (OMR शीट) में होगी।

    Also read –  रेलवे ने तकनीशियन ग्रेड-III पदों की संख्या 9,144 से बढ़ाकर 14,298 की, जानें नई भर्ती डिटेल्स!

    परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    OSSC CGL 2024 Admit Card Download के लेवे उसपे आपको परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलेंगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:

    • एडमिट कार्ड: यह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं मिलेगा।
    • फोटो पहचान पत्र: इसके साथ ही, उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि भी साथ लाना होगा।

    OSSC CGL 2024 परीक्षा प्रारूप

    OSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में मिलने वाली कुल अवधि 150 मिनट होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    OSSC CGL 2024: परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी

    OSSC के माध्यम से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 586 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने OSSC CGL 2024 Admit Card Download करके कार्ड को अच्छी तरह से चेक कर लें। अगर किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या हस्ताक्षर संबंधित कोई गलती पाई जाती है, तो उसे तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।

    OSSC CGL 2024 परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

    • सिलेबस का अध्ययन करें: उम्मीदवारों को परीक्षा के सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए और पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए।
    • समय प्रबंधन: 150 मिनट की परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है।
    • नेगेटिव मार्किंग से बचें: क्योंकि गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग है, इसलिए उत्तर सोच-समझकर दें।

    FAQs

    OSSC CGL 2024 Admit Card Download कैसे करें?

    उम्मीदवार ossc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    OSSC CGL 2024 प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?

    OSSC CGL प्रारंभिक परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

    OSSC CGL 2024 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?

    हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

    Also read – PM Internship Scheme 2024: सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका, तुरंत करें रजिस्ट्रेशन!

    Leave a Reply