PPSC Punjab Notification 2025: 2 जनवरी 2025 को, पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने पंजाब सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (PSCSCCE) 2025 के लिए ऑफिसियल अधिसूचना जारी की। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 322 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2025 से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उमीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया को जरूर देखें।
यदि आप इस परीक्षा में आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा प्रारूप और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी देंगे।
पंजाब सिविल सेवा भर्ती 2025 के पदों का विवरण
पद का नाम | कुल पद |
---|---|
पंजाब सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) | 46 |
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) | 17 |
तहसीलदार | 27 |
उत्पाद शुल्क और कराधान अधिकारी (ETO) | 121 |
खाद्य और नागरिक आपूर्ति अधिकारी | 13 |
खंड विकास और पंचायत अधिकारी | 49 |
सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समाज | 21 |
श्रम-सह-सामंजस्य अधिकारी | 3 |
रोजगार सृजन और प्रशिक्षण अधिकारी | 12 |
जेल उपाधीक्षक/जिला प्रोबेशन अधिकारी | 13 |
इसे भी पढ़ें – बिना कोचिंग के सरकारी परीक्षा कैसे करें क्लियर? जानें एक्सपर्ट टिप्स!
Punjab PCS Notification 2025 पात्रता मानदंड
Punjab Civil Services Notification 2025 के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से चयन होने वाले उम्मीदवार के लिए एक एलिजिब्लिटी क्राइटेरिया रखी है। इच्छुक उम्मीदवार को इस क्राइटेरिया को पूरा करना आवश्यक होगा।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक डिग्री: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- पंजाबी भाषा: उम्मीदवार ने 10वीं स्तर पर पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो।
निर्धारित आयु सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु 1 जनवरी 2025 तक 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (कुछ पदों और श्रेणियों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है)
श्रेणी | अधिकतम आयु में छूट |
---|---|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति | 42 वर्ष |
विधवा और तलाकशुदा महिलाएं | 45 वर्ष |
शारीरिक रूप से विकलांग | 47 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया: How To Apply for Punjab PCS Notification 2025
उम्मीदवार Punjab PCS Notification 2025 के लिए निचे दिए गए स्टेप्स के साथ आसानी से आवेदन कर पाएंगे –
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
उमीदवार सबसे पहले PPSC की आधिकारिक वेबसाइट (ppsc.gov.in) पर जाएं और “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन करें
- अपना नाम, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर भरें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
स्टेप 3: आवेदन पत्र भरें
- लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और अनुभव विवरण भरें।
- श्रेणी का चयन ध्यानपूर्वक करें क्योंकि इसे बाद इसे बदला नहीं जा सकता।
स्टेप 4: दस्तावेज़ अपलोड करें
- स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ को अपलोड करें।
स्टेप 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें
श्रेणी | कुल शुल्क |
---|---|
सामान्य / अन्य श्रेणी | ₹1500 |
अनुसूचित जाति / पिछड़ा वर्ग | ₹750 |
विकलांग / ईडब्ल्यूएस / ईएसएम | ₹500 |
स्टेप 6: आवेदन सबमिट करें और प्रिंट लें
- सभी जानकारी की पुष्टि करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट लें।
PPSC Punjab Notification 2025 परीक्षा प्रारूप और चयन प्रक्रिया
इन चरणों के माध्यम से Punjab Civil Services Notification 2025 के लिए उम्मीदवार को चयन किया जायेगा।
चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा
- प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे:
पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | महत्व |
---|---|---|---|---|
पेपर I | सामान्य अध्ययन | 100 | 200 | मेरिट निर्धारण के लिए |
पेपर II | सीसैट (CSAT) | 80 | 200 | केवल योग्यता आधारित |
चरण 2: मुख्य परीक्षा
- मुख्य परीक्षा में 7 अनिवार्य पेपर होंगे, जिनमें निबंध लेखन, सामान्य अध्ययन, और भाषाई कौशल शामिल हैं।
चरण 3: साक्षात्कार
- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Punjab PCS Notification 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
घटना | तिथि |
---|---|
आवेदन की शुरुआत | 3 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा (संभावित) | अप्रैल 2025 |
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
- अधूरी जानकारी वाले आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।
- श्रेणी का चयन ध्यानपूर्वक करें क्योंकि इसे बदला नहीं जा सकता।
PPSC Punjab Notification 2025-FAQs
परीक्षा में कितने चरण होंगे?
परीक्षा में तीन चरण होंगे: प्रारंभिक, मुख्य, और साक्षात्कार।
मुख्य परीक्षा में कुल कितने अंक होंगे?
मुख्य परीक्षा में कुल 1500 अंक होंगे।
क्या महिलाओं को आयु में छूट मिलती है?
हां, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलती है।
इसे भी पढ़ें – DGAFMS Group C Recruitment 2025, 10वीं और 12वीं पास के लिए 92,300 तक सैलरी, अभी करें आवेदन!