RBSE 5th Class Result 2025 Check Online: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज कक्षा 5वीं का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट rajpsp.nic.in या rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष कुल 13,23,190 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,96,495 छात्र सफल रहे। कुल पास प्रतिशत रहा 97.47%।
RBSE 5th Class Result 2025 Check Online कैसे करें?
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in या rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘RBSE 5th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जिला, आवेदन संख्या और स्कूल कोड (NIC-SD / PSP) भरें।
- कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
यदि वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- टाइप करें:
RAJ5 <स्पेस> रोल नंबर
- भेजें इस नंबर पर:
56263
कुछ ही देर में आपका परिणाम मोबाइल पर आ जाएगा।
लड़कियों ने मारी बाज़ी
इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 97.66% रहा, जबकि लड़कों का 97.29%। कुल मिलाकर छात्राओं ने फिर एक बार बाज़ी मारी है।
इस बार भी नहीं आई टॉपर लिस्ट
RBSE ने परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार भी कक्षा 5वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों में अनावश्यक प्रतिस्पर्धा नहीं होगी।
मूल अंकतालिका कहां से मिलेगी?
छात्रों की ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से वितरित की जाएगी। कुछ ही दिनों में स्कूल प्रशासन छात्रों को हस्ताक्षरित और मुहर लगी हुई मार्कशीट देगा, जो अगले कक्षा में प्रवेश के लिए जरूरी होगी।
ग्रेड वाइज रिपोर्ट 2025
- कुल 37% छात्रों को A ग्रेड मिला।
- 31,550 छात्रों को पूरक परीक्षा (Supplementary) के लिए चिह्नित किया गया है।
पिछले वर्षों से तुलना
वर्ष | पास प्रतिशत |
---|---|
2025 | 97.47% |
2024 | 97.06% |
2023 | 97.30% |
2022 | 93.80% |
राजस्थान शिक्षा मंत्री की बधाई
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट के माध्यम से सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा –
“यह सिर्फ अंक नहीं, आपकी मेहनत का सम्मान है। जिन छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं, वे निराश न हों। शिक्षा ही भविष्य है।”
जरूरी लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
RBSE 5th Class Result 2025 Check Online | यहाँ क्लिक करें |
RBSE Official Portal | यहाँ क्लिक करें |
Latest Government Job Vacancy 2025 | यहाँ क्लिक करें |
Best Railway Study Books | यहाँ क्लिक करें |
📌 नोट: जिन छात्रों को सप्लीमेंट्री दी गई है, वे संबंधित विषयों की पुनः परीक्षा की सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
RBSE 5th Class Result 2025 Check Online-FAQs
राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कहां देखें?
आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
-
rajpsp.nic.in
-
rajshaladarpan.nic.in
-
rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
-
rajresults.nic.in
यदि आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही हो तो क्या करें?
यदि मुख्य वेबसाइट ट्रैफिक के कारण डाउन हो, तो इन विकल्पों का उपयोग करें:
-
rajpsp.nic.in
-
SMS विधि से रिजल्ट जल्दी प्राप्त करें।